UNA NEWS
DELHI BUREAU
27 जून 22
अग्निपथ योजना के खिलाफ काँग्रेस पूरे भारत में विरोध कर रही है, कहीं जन प्रतिरोध तो कहीं अहिंसक तरीके से सत्याग्रह का कार्यक्रम लिए जा रहे हैं। आज छतरपुर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भाजपा द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ सुबह 10.00 बजे से एक शांति पूर्ण सत्याग्रह रखा गया।
इस सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व संसद रमेश कुमार ने भी शिरकत की। ब्लॉक अध्यक्ष, आया नगर मानवीर अंबावत्ता ने कहा कि इस शांतिपूर्ण सत्याग्रह में छतरपुर विधान सभा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। उन्होने बताया कि भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना ले आकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
आज के इस सत्याग्रह में जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम गोयल, पूर्व पार्षद वेदपाल, पूर्व पार्षद राजेंद्र तंवर, ब्लॉक अध्यक्ष मनबीर अंबावता, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खटाना, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील चेयरमैन, ब्लॉक अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, मकसूद अली, अशोक डागर, सविता बल्हारा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनुपमा शर्मा, सरदार पूर्ण सिंह, युवा नेता रंजित सिंह, युवा नेता अश्वनी गुल्लू आदि नेताओं ने भाग लिया।