आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की घोषणाएं करनी पड़ेंगी लागू: जय भगवान

19
141

UNA NEWS
HARYANA BUREAU
सिरसा। (सतीश बंसल)
सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान ने डबवाली में हड़ताली आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कहा कि 53 दिन से प्रदेश की हजारों महिलाएं सड़कों पर हैं। उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने के साथ-साथ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन इस पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टियों को चुप रहने की बजाय मुखर रूप से सरकार को कटघरे में खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दावा कर रही है कि हरियाणा वर्कर व हेल्पर को मानदेय देने के मामले में दूसरे नंबर पर है। जबकि सच्चाई यह है कि दूसरे नहीं 5वें नंबर पर है। पांडेचेरी में वर्कर व हैल्पर का मानदेय क्रमश: 19480 व 13330, तेलंगाना में 13650 व 7800, तमिलनाडु में 13453 व 7720, केरल में 13000 व 8750 रुपए है। यही नहीं पांडिचेरी व तमिलनाडु में वर्कर व हैल्पर को कर्मचारी का दर्जा मिला हुआ है। इसी प्रकार वर्कर व हैल्पर को रिटायरमेंट लाभ पश्चिम बंगाल में 3 लाख रूपये, केरल में 1 लाख व 75000, कर्नाटक में भी यही, महाराष्ट्र, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्यों में 1 लाख 50 हजार कई सालों से मिल रहा है। राज्यों में आमदन के मामले में हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय के हिसाब से देश में प्रथम स्थान पर है। जहां प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय औसत 127768 रूपये है, वहीं हरियाणा की प्रतिव्यक्ति आय 239535 है। आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान कृष्णा दहिया व उप प्रधान बीरो देवी ने कहा कि वे 4 साल पहले सरकार द्वारा घोषित योजनाओं की ही मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सिंतबर 2018 में मानदेय में वर्करों के 1500 और हैल्परों का 750 रूपये की बढ़ौतरी कर दी थी। पिछले 4 साल से केंद्र सरकार से यह पैसा हरियाणा सरकार ले रही है, उसे वर्करों व हैल्परों को क्यों नहीं दे रही। मुख्यमंत्री ने स्वयं 29 दिसंबर 2021 को यूनियनों के साथ बातचीत में वायदा किया था कि आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को आशा वर्कर्स की तर्ज पर 3 लाख रूपये एक्सग्रेशिया दिया जाएगा, जो नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार आन्दोलन को खत्म करने के लिए वर्करों व हैल्परों को सेवा से बर्खास्त कर रही है, मुकदमें दर्ज कर रही है। यह सरकार की बौखलाहट को ही दर्शाता है। इस प्रकार की कार्यवाही से आन्दोलन कमजोर होने की बजाय और ज्यादा मजबूत होगा। सभा के बाद बाजार में जुलुस निकाला गया और बाल विकास मंत्री का पुतला जलाया गया।

19 COMMENTS

  1. I like what you guys are up also. Such smart work and reporting! Carry on the superb works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my site 🙂

  2. Erotik Film izle. Evinize davet etmiş olduğunuz kız arkadaşınızla
    birlikte erotik film izlemek isteyen kullanıcılar için özenle hazırlanmış olan internet sitesi bütün en iyi erotik filmleri kendi bünyesi altında hizmete açarak kullanıcılara sunmaktadır.
    Üstelik sitede bulunan alternatifler seçenekleri ile de istediğiniz bir erotik filme ulaşmadığınız da alternatif.

  3. Having read this I thought it was very informative. I appreciate you taking the time and effort to put this article together. I once again find myself spending way to much time both reading and commenting. But so what, it was still worth it!

  4. Domalmış Şişman Kadınlar Sikiş porno izle.
    3:0. sikişiyor seks Partisi kadınlar sikiş ve sakso. 8:
    25. Şişman MİLF sikiş ve yüze boşalma. 6:17. Asya
    tarafına bir dildo ile sıkı şişman amcık sikiş külot onları çeker.

    7:50. Bir oyuncak ile büyükanne, kadınlar ve şişman büyükanne mastürbasyon.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here