बिहार के कैमूर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए डीएम कैमूर की जन-जन तक पहुंचाने के लिए सराहनीय कदम।

19
542
(कैमूर ब्यूरो चीफ ) आर एन सिंह
  कैमूर जिला मुख्यालय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ के नेतृत्व में   जगजीवन स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भभुआ प्रखंड के सभी प्रतिनिधियों के अलावे आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका, आशा कार्यकर्ता ,सहित आम ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित होकर ,आगामी 19 जनवरी 2020 को होने वाले मानव श्रृंखला को जन-जन तक पहुंचा कर जागरूकता पैदा करेंगे करने का संकल्प लिया गया । बता दें कि डीएम द्वारा मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में जनसभा कर लोगों को प्रेरित किया गया ।जिसके तहत अन्य प्रखंडों में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन डीएम कैमूर के नेतृत्व में प्रखंड पदाधिकारी द्वारा किया गया । सभी समारोह में कला जथा की टीमों ने अपनी गीत के माध्यम से जल जीवन हरियाली ,नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह उन्मूलन , जैसी कुरीतियों को दूर करने   के लिए गीत संगीत के माध्यम से लोगों के बीच संदेश दिया। पानी है  तो हरियाली है, जीवन में खुशहाली है। 19 जनवरी 2020 की मानव श्रृंखला की तैयारी है ।इस कार्यक्रम  में जिला के कई पदाधिकारियों ने शिरकत कर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं आम लोगों को मानव श्रृंखला के विषय में विस्तार रूप से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डीएम कैमूर नवल किशोर चौधरी के मार्गदर्शन में मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि यह मानव श्रृंखला सीएम एवं डीएम के लिए नहीं बल्कि समाज‌ में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए बनाए जाएंगे और लोगों से बताया भी जाएंगे। इस कार्यक्रम में डीएसओ प्रभात कुमार झा ,एसडीओ जन्मेजय शुक्ला , जिला जदयू नेता भानु प्रताप सिंह, जदयू नेता अजय सिंह ,भभुआ प्रखंड प्रमुख माया सिंह ,ज्ञानती देवी ,जिला के वरिष्ठ समाजसेवी बिरजू सिंह पटेल, लियाकत अंसारी ,मुखिया संघ अध्यक्ष अजय पटेल, पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह यादव ,राम गहन सिंह यादव अधौरा ,सरपंच संघ अध्यक्ष सोनू पटेल ,विकास मित्र संघ अध्यक्ष संतोष कुमार ,वार्ड संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह ,डीलर संघ अध्यक्ष रमजान अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता अंगद अली, मुखिया मांधाता तिवारी ,पैक्स अध्यक्ष ददन द्विवेदी ,मुखिया ललित  किशोर उपाध्याय, मुखिया  करामत अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ,पैक्स अध्यक्ष कन्हैया सिंह, मुखिया पति करामत अंसारी ,मुखिया जवाहर सिंह, मुखिया जय शंकर बिहारी ,आदि जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे एवं लोगों को संबोधित भी किया।

19 COMMENTS

  1. I like what you guys are up also. Such intelligent work and reporting! Keep up the superb works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my website 🙂

  2. The root of your writing whilst sounding agreeable in the beginning, did not really work very well with me after some time. Someplace within the sentences you were able to make me a believer unfortunately only for a short while. I nevertheless have got a problem with your leaps in assumptions and you might do well to help fill in those gaps. If you can accomplish that, I could surely end up being impressed.

  3. Hmm it looks like your site ate my first comment (it was super long) so I guess I’ll just sum it up what I submitted and say, I’m thoroughly enjoying your blog. I as well am an aspiring blog blogger but I’m still new to everything. Do you have any recommendations for first-time blog writers? I’d definitely appreciate it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here