पर्यावरण व प्राकृतिक जीव सरंक्षण के प्रति दायित्वबोध आवश्यक है: जिला कलेक्टर
बूंदी। पर्यावरण संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। आज कारगर उपाय अपनाकर सक्रियता से वन्य जीवों को बचाना बेहद आवश्यक है। उक्त विचार जिला कलेक्टर रुकमणी रियार सिहाग ने उमंग संस्थान बूंदी द्वारा आयोजित ‘पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओÓ अभियान के अंतर्गत सिविल लाइन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर पक्षी व प्रकृति बचाने हेतु युवा वर्ग को प्रेरित करने हेतु ‘सेव बड्र्स सेव नेचरÓ अभियान का शुभारम्भ करते हुए सेल्फी पॉइंट का विमोचन किया।
परिण्डे बांधकर जिला कलक्टर निवास पर रियार ने परिण्डों में पानी भरते हुए गर्मियों के मौसम में इसे पक्षियों की सबसे बडी सेवा बताया। जिला कलक्टर सियाग ने मूक पक्षियों के लिए निस्वार्थ कार्य करने वाली उमंग संस्थान सहित सभी संस्थाओं और आम नागरिकों का पक्षी सरंक्षण कार्यों हेतु आभार व्यक्त किया तथा ऐसे नवाचारात्मक और सकारात्मक कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए प्रशंसा की।