सासाराम संवाददाता-महामिलावट के सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया-मोदी
पीएम ने कहा ” महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार।
उन्होंने कहा कि ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि आजादी के बाद इतने दशकों तक बिहार सहित इस समूचे पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया। महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं। ये बिहार को लालटेन के युग में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को उतारा है। जबकि भाजपा की ओर से छेदी पासवान चुनावी ताल ठोक रहे हैं। सासाराम लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।