October 16, 2024 6:00 am

अमेरिका में मानव तस्करी मामले में भारतीय मूल के 4 लोग गिरफ्तार; 15 महिलाओं को बचाया गया

अमेरिका के प्रिंसटन में मानव तस्करी के एक मामले में भारतीय मूल के चार लोगों को गिरफ्तार
किया गया है। प्रिंसटन पुलिस ने 24 साल के चंदन दासिरेड्डी, 31 साल के संतोष कटकूरी, 31
साल के द्वारका गुंडा और 37 साल के अनिल माले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियां तब हुईं
जब पुलिस ने एक ही घर में रहने वाली लगभग 15 महिलाओं को फर्श पर सोते हुए पाया।