UNA NEWS
कैमूर।
भभुआ। आम आदमी पार्टी जिला इकाई कैमूर के तत्वाधान में मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कुदरा प्रखंड के पुसौली बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के तहत पुसौली बाजार में एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता उपेंद्र तिवारी तथा संचालन प्रेमचंद संत ने किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान निशुल्क है।
उन्होंने आम आदमी से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही सपनों का भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने आम आदमी के जीवन को तबाह कर दिया है। दिल्ली एवं पंजाब की मॉडल अपनाने पर बिहार का विकास होगा। कहा कि बिहार के आम जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली की समस्या से निजात दिलाने का कार्य किया जाएगा।
नुक्कड़ सभा को अजय चौबे, शशी पटेल, रुस्तम शाह, अरुण कुमार, मुस्तकीम, सतेंद्र साह, फूलन गुप्ता, ददन सिंह यादव, सिपाही अंसारी, रितेश सिंह, मंटू चौबे, वीरेंद्र साधु, संजय सेठ, मुमताज शाह, उदय जी; रोगी राम, सुनील सिन्हा, शिव मूरत गुप्ता, अजीत शेख आदि लोगों ने सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।