किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन,जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार के पुतले फूंके

14
64

UNA NEWS
सतीश बंसल
सिरसा।

खरीफ फसल-2020 के बकाया मुआवजा, बीमा क्लेम, बिजली, नहरी पानी व किसानों की अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान एकता बीकेई की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में चल रहे पक्का मोर्चा पर बैठे किसान सोमवार को लघु सचिवालय से अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए लाल बत्ती चौक पर पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार के पुतले फूंके। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने की। औलख ने कहा कि सर्दी के मौसम में भी हजारों किसान प्रशासन व सरकार की नाकामी के कारण धरने पर बैठने को मजबूर है।

सरकार की किसानों के प्रति बेरुखी किसानों को आंदोलन के लिए फिर से मजबूर कर रही है। औलख ने कहा कि बीमा कंपनियां जब बीमा करते वक्त किसान से नहीं पूछती और उसके खाते से राशि काट लेती है तो मुआवजा के वक्त कंपनी बिना किसी संघर्ष के मुआवजा देने से पीछे क्यों हटती है। सरकार की शह पर ही बीमा कंपनियां जमकर किसानों का शोषण कर रही है और उनकी खून पसीने की कमाई को हजम करना चाहती है, लेकिन जागरूक किसान उनकी मंशाओं को कभी कामयाब नहीं होने देगा।

उन्होंने जिलेभर के किसानों से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पक्का मोर्चा पर आकर अपनी हाजरी लगवाएं, ताकि सोई हुई सरकार व प्रशासनिक तंत्र को जगाया जा सके। इस मौके पर किसान नेत प्रकाश ममेरा, जगदीश स्वामी, सुभाष बचेर, इकबाल सिंह, गुरविंद्र सिंह, नवदीप सिंह, हंसराज पचार, सुनील नैन, प्रदीप कासनियां सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। इसके बाद पक्का मोर्चा पर मीटिंग कर 6 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत के प्रचार-प्रसार के लिए भी किसानों की ड्यूटियां लगाई गई।

14 COMMENTS

  1. İstanbul da Hurdacı Telefonu Hemen arayarak, güncel hurda fiyat listesiyle hurdanızı satarak para kazanabilirsiniz. Yirmi altı yıldır binlerce kilodaki hurda bakırı geri dönüşümle ülke ekonomisine kazandırdık. Bu sayede çevreye daha fazla zarar verilmemesi sağlandı. İstanbul yerinden hurda malzeme alımı hizmetlerimizi verdiğimiz alanlar içerisindedir.

  2. İstanbul hurdacı firması olarak İstanbul’un tümünde her çeşit hurda çeşidi alımı yapıyoruz. Her tonajdaki hurda eşya için yakın çevredeki hurda nakliye personellerimizi yönlendirmekteyiz.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here