कैमूर: बिहार जाति आधारित गणना शुरू

11
80

कैमूर- बिहार में जाति आधारित जन गणना शुरू हो गया। कैमूर में जिला पदाधिकारी दीप प्रज्जवलित करके इसका उद्घाटन किया। इसी के साथ जाति आधारित जनगणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का भी शुभारंभ किया गया।

कैमूर जिला अधिकारी नवदीप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में जाति आधारित गणना 7 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगा और 21 जनवरी तक चलेगा। बिहार जाति आधारित गणना 2023 को लेकर आज लिक्ष्छवी भवन भभुआ में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सभी एसडीएम, सभी चार्ज पदाधिकारी, सभी सहायक चार्ज पदाधिकारी, सभी जेएसएस, सभी तकनीकी सहायक को दक्ष मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में कैमूर प्रभारी पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार जाति आधारित गणना अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य को समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चार्ज पदाधिकारियों के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। इस जिम्मेवारी को तत्परतापूर्वक निभायें। गणना कार्य सही तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, त्रुटि नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

गणना के क्रम में कोई भी घर नहीं छूटना चाहिए। चार्ज पदाधिकारी गणना किये गये घरों की रेंडमली जांच करेंगे तथा मार्किंग अनिवार्य रूप से जांचेंगे। उन्होंने कहा कि गणना कार्य की प्रत्येक दिन समीक्षा की जाय और विशेष निगरानी रखी जाय।

उन्होंने कहा कि कार्य क्षेत्र में अगर कोई परेशानी उत्पन्न होती है तो उसे तुरंत वरीय अधिकारियों से साझा करें, परेशानियों का त्वरित गति से निराकरण कराया जायेगा। गणना से संबंधित सभी कार्य विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए कराया जाय।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुरूप चार्ज रजिस्टर को अपडेट कराना सुनिश्चित किया जाय। गणना कार्य समाप्ति के पश्चात चार्ज पदाधिकारियों को एक सर्टिफिकेट भी इश्यू करना होगा,जिसमें इस बात का जिक्र होगा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप गणना का कार्य सम्पन्न हो गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व के सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये गये हैं, जाति आधारित गणना कार्य को भी सफलतापूर्वक सम्पन्न करायें। प्रशिक्षण शिविर में अपर समाहर्ता कैमूर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कैमूर एवं जाति आधारित गणना से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

11 COMMENTS

  1. Türkiye’den haberler internet haber sitesinde. Son dakika haberleri internethaber.com’da okuyabilir sondakika dünya haberi ve spor, bilim teknoloji, sağlık her şey burada

  2. İstanbul da Hurdacı Telefonu Hemen arayarak, güncel hurda fiyat listesiyle hurdanızı satarak para kazanabilirsiniz. Yirmi altı yıldır binlerce kilodaki hurda bakırı geri dönüşümle ülke ekonomisine kazandırdık. Bu sayede çevreye daha fazla zarar verilmemesi sağlandı. İstanbul yerinden hurda malzeme alımı hizmetlerimizi verdiğimiz alanlar içerisindedir.

  3. İstanbul’da çinko çatı hurdası, çinko levha alımı yapıyoruz. Çinko, eski dönemlerden bu yana bilinmektedir. Lakin ne yazık ki kullanım biçimi ve üretimi tam olarak öğrenilemediğinden öteki metallerle karıştırılan bir elementtir.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here