UNA NEWS
विनोद कुमार राम,भभुआ संवाददाता।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कैमूर के तत्वाधान में भभुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत सीवो में धरना प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से बिहार में बसे हुए सभी भूमिहीन ग्रामीणों को बासगीत पर्चा देने, सभी घरों में जल योजना के तहत पानी पहुंचाने, सभी गरीबों को राशन कार्ड देने की मांग की गई और गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने का प्रतिरोध किया है।
कैमूर जिला महामंत्री रंग लाल पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के इशारे पर राज्य सरकार गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने ही लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने पर तुली हुई है।
धरना प्रदर्शन को रामचंद्र प्रसाद, भीम सिंह, शिव मूरत शाह, बब्बन राम, रामराज सिंह, कपिल देव राम रामजी बिंद प्रमिला देवी, यशोदा देवी, मंजू देवी, लीलावती कुंवर, तारा देवी, फूला देवी, नंदनी देवी, बिंदू देवी, पार्वती कुंवर, महेंद्र राम आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजराज सिंह ने किया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से पंचायत सचिव एवं मुखिया को एक मांग पत्र सौंपा।
This is a very informative post!