Patna: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने कारणों से विवादों में रहते आए हैं

7
265

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  (RJD President Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने कारणों से विवादों में रहते आए हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह के आरजेडी से इस्‍तीफा देने के तीन दिनों बाद निधन के बाद वे नए विवाद से घिरे हैं। इसी बीच झारखंड पुलिस ने उन्‍हें लॉकडाउन के उल्‍लंघन को लेकर नोटिस भेजने का फैसला किया है। विदित हो कि गत 27 अगस्त को तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची के रिम्स (अस्‍पताल) गए थे। वहां उन्‍होंने लॉकडाउन के प्रावधानों की अवहेलना की थी। पिता से मिलने के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना था, लेकिन वे 27 अगस्त की ही शाम रांची में घूमते पाए गए। इसके बाद होटल गए। फिर अगले दिन सड़क मार्ग से पटना आ गए। इस मामले ने तूल पकड़ा तोतेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। अब उस एफआइआर के सिलसिले में रांची पुलिस तेज प्रताप यादव को नोटिस भेज रही है।
तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआइआर रांची के चुटिया थाना में दर्ज है। जानकारी के अनुसार उस मुकदमे के सिलसिले में रांची पुलिस सीआरपीसी की धारा 40ए के तहत नोटिस भेज रही है। मामले की जांच सिटी डीएसपी अमित कुमार कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने एफआइआर दर्ज होने के बाद बयान दिया था कि उन्‍होंने रांची में रुकने के लिए झारखंड सरकार से कहा था, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके बाद वे होटल कैपिटल रेसिडेंसी में रुके थे। अब रांची पुलिस इस मामले में तेज प्रताप यादव का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए नोटिस भेज रही है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।(UNA)

7 COMMENTS

  1. I have read several good stuff here. Certainly worth bookmarking for revisiting. I wonder how much effort you put to create such a wonderful informative web site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here