Ranchi राज्य सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। धनबाद के रेल एसपी दीपक सिन्हा अब जामताड़ा के एसपी होंगे।

10
281

Ranchi राज्य सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। धनबाद के रेल एसपी दीपक सिन्हा अब जामताड़ा के एसपी होंगे। विशेष शाखा में एसपी के पद पर तैनात अश्विनी सिन्हा को देवघर में एसपी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं जामताड़ा एसपी अंशुमन कुमार को झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 जमशेदपुर में समादेष्टा बनाया गया है। देवघर के एसपी पीयूष पांडेय नेतरहाट जंगल वारफेयर स्कूल के एसपी बनाये गये हैं। एआईजी सह स्पेशल असिस्टेंट टू डीजीपी डॉ. शम्स तबरेज को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है। प. सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत महथा को झारखंड सशस्त्र पुलिस-2, रांची में समादेष्टा पद पर तैनात किया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस-2 के समादेष्टा संजय रंजन सिंह को आईआरबी-2, चाईबासा के समादेष्टा बनाये गये हैं। सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार को पलामू का एसपी बनाया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 की समादेष्टा कुसुम पुनिया को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है। विशेष शाखा में एसपी पद पर तैनात संध्या रानी को झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 की समादेष्टा बनाया गया है। पलामू के एसपी अजय लिंडा को पश्चिमी सिंहभूम भेजा गया है।

10 COMMENTS

  1. Great V I should certainly pronounce, impressed with your web site. I had no trouble navigating through all tabs and related information ended up being truly simple to do to access. I recently found what I hoped for before you know it at all. Reasonably unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or something, website theme . a tones way for your customer to communicate. Excellent task..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here